बागपत, जून 29 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाबला गांव में रविवार को ससुरालियों और मायके पक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बताया जाता है कि पुलिस के घर से लौटते ही महिला के ससुरालिए और मायके वाले आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। हमले में कई लोग घायल हो गए। दो कारों में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दे दी है। पाबला बेगमाबाद में दो भाई सचिन व नितिन रहते है। बताया जाता है कि आठ साल पूर्व सचिन की शादी गुड्डी और नितिन की शादी रजनी के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- बारात में विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग के आरोप ये दोनों बहन है और कचेड़ा बादलपुर गौतमबुद्धनगर की रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों से दोनों बहनों क...