विकासनगर, दिसम्बर 15 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। कोर्ट रोड ढकरानी के पास विपरीत दिशा में जा रही दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे अब्बास पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नंबर सात ढकरानी अपनी मोटर साइकिल से ढकरानी से हरबर्टपुर की तरफ जा रहा था। वहीं, अंबरीश चौहान पुत्र आषाढ़ सिंह निवासी ग्राम निचिया कासली हाला निवासी डांडा कॉलोनी डाकपत्थर भी अपनी बाइक से हरबर्टपुर से ढकरानी की तरफ जा रहा था। ढकरानी कोर्ट रोड के सामने विपरीत दिशा में चल रहे दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में अब्बास (26 वर्ष) पुत्र शब्बीर की मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.