शाहजहांपुर, मई 2 -- श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के मार्गदर्शन में रामचन्द्र मिशन आश्रम में बाबूजी महाराज की जयंती समारोह के प्रथम चरण का आज शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में समापन हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल सामूहिक ध्यान साधना से किया गया। सभी अभ्यासियों ने एकात्म भाव के साथ ध्यान करते हुए मानव कल्याण, शांति एवं विश्व बंधुत्व की मंगल कामना की। आश्रम परिसर में पूरे दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और अनुशासन का वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- रामचन्द्र मिशन आश्रम में प्रवाहित हुई ध्यान, प्रेम और करुणा की त्रिवेणी दाजी का संदेश इस अवसर पर दाजी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से अभ्यासियों को संबोधित करते हुए कहा...