आपस में टच करने से मोबाइल की बैट्री फटने से किशोर घायल
चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर तरांव निवासी नत्थू प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा शिवा कहीं से मोबाइल फोन की बैट्रियां ले आया था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह खेल-खेल में बैट्रियों को आपस में टच कर रहा था। अचानक बैट्री फटने से उसके हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई। इसके अलावा कलाई में भी गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.