नई दिल्ली, अगस्त 2 -- एक तरफ जंगल की भयानक आग से सुलगता देश और दूसरी तरफ आसमान में मदद के लिए मंडराते हेलीकॉप्टरों की खौफनाक टक्कर-ग्रीस इस समय प्रकृति के विकराल रूप का सामना कर रहा है। एथेंस के पश्चिमी इलाके पसाथा में रविवार को राहत और बचाव कार्य में जुटे दो अग्निशमन हेलीकॉप्टर (फायर कॉप्टर) हवा में आपस में टकरा गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर जंगल में धधकती आग पर पानी छिड़क रहे थे। टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि रोटर (पंखे) आपस में टकराते ही एक हेलीकॉप्टर में जोरदार धमाका हुआ और वह आग का गोला बनकर सीधे जमीन पर आ गिरा। सरकारी टीवी चैनल ईआरटी (ERT) के मुताबिक, एक क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन पहुंचने के...