रायबरेली, जून 28 -- शिवगढ़ संवाददाता। बांदा-बहराईच हाईवे पर थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे के पास बीते शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे एक चालक व क्लीनर घायल हो गया और दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया और किसी तरह से वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। बीते शनिवार की रात करीब दो बजे दो ट्रक बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व क्लीनर उसमें फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक लिटिल पांडे और क्लीनर गिरिजा शंकर प...