रुडकी, जून 17 -- मंगलौर। हथियाथल में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो युवकों कार्तिक और शुभम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...