नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- पश्चिम एशिया संकट के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने अंताल्या में आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को बयान जारी कर ये जानकारी दी। विदेश कार्यालय ने बताया पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअट्टी के बीच यह बैठक शुक्रवार को अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम के इतर हुई। बैठक में साझेदारी आगे बढ़ाने, समन्वय को गहरा करने और आपसी हितों के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान बदलते क्षेत्रीय हालात पर भी विचार-विमर्श किया। शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि को बढ़ावा देन...