कन्नौज, फरवरी 25 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। होली और रमजान को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। पुलिस ने नागरिकों से पर्व को लेकर विचार विमर्श किया और सौहार्द पूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने होली व रमजान को लेकर लोगों से मशविरा किया। उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। अगर कहीं कोई समस्या है तो पुलिस के संज्ञान में लाएं। पर्व मिलजुल कर भाईचारे के साथ पर मनाना चाहिए। जिन लोगों को होली के रंग से परहेज है, वह लोग कोशिश करें कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। इसके अलावा होली स्थल और रमजान माह में नमाज आदि को लेकर भी चर्चा की गई। लोगों ने आपसी सौहार्द व शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.