रामपुर, मार्च 14 -- शनिवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए खजुरिया थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। जो भी कार्यक्रम पारंपरिक रूप से आयोजित होते आए हैं, उन्हें निर्धारित नियमों और सीमाओं के भीतर ही संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी नए प्रयोग की अनुमति नहीं देगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों ...