अररिया, मार्च 1 -- बथनाहा, एक संवाददाता विभागीय निर्देश पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बथनाहा थाना ने सख्त आदेश जारी किया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि होली के अवसर पर डीजे का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थान, जुलूस अथवा अन्य कार्यक्रम में अनावश्यक रूप से डीजे बजाना कानूनन अपराध माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे मशीन व संबंधित उपकरणों को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही दोषी संचालक व मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने सभी डीजे संचालकों एवं आम लोगों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को आपसी सद्भ...