रामगढ़, जून 20 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व को लेकर रजरप्पा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने किया। बैठक में सभी की सहमति से यह तय किया गया की चितरपुर में आगामी 27 जून को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में 26 जून को ही मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत ही हमें सूचित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में डीजे बजाने पर रहेगी पूरी तरह से रोक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील दुलमी सीओ किशोरी यादव ने कहा कि जुलूस तय रूट ...