मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मड़वन। करजा थाना परिसर में गुरुवार को एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ईद, छठ और रामनवमी को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। इस मौके पर थानेदार रामकृष्ण परमहंस, दिनेश यादव, अर्जुन राय, मो. जीशान, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...