पलामू, मार्च 1 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के नावाबाजार थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने की। बैठक में होली के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को और सुदृढ करना था। नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव का संदे...