अररिया, मई 28 -- अररिया, संवाददाता बीते कुछ दिनों में जिले में कई बार आंधी और बारिश का जोर रहा, लेकिन ईदुल अजहा के दिन गुरूवार की सुबह न तो बारिश हो रही थी और न ही बहुत तेज धूप थी। हल्की धूप थी और हवा भी चल रही थी। यानी मौसम कमोबेश सुहाना था। इस खुशनुमा माहौल के बीच जिले भर में मुस्लिम समुदाय ने पूरी अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया। इस दौरान अकीदतमंदों ने आपसी सौहार्द व मूल्क में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। समाचार संप्रेषण तक जिले के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना या तनाव की कोई सूचना नहीं मिली। यह भी पढ़ें- आपसी सौहार्द के साथ मूल्क में अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से और सद्भाव के माहौल में संपन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय से मिली जानकारी के अनुसार बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम द्वार...