रांची, मई 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर वार्ड 22 के पार्षद मो. असलम ने बुधवार को स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और सुन्नत के दायरे में रहकर पर्व मनाने की अपील की। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। कहा कि यह त्योहार त्याग और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए समाज में एकता और इंसानियत की भावना फैलाना जरूरी है। लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद कर उनकी खुशियों में शामिल हों। बैठक में नदीम इकबाल, मो. अकबर, मो. आरजू सहित कई लोग थे। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं यह भी पढ़ें- त्याग व बलिदान...