सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को सदर थाना परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने की। बैठक में पर्व त्योहार को आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ मनाते हुए जिले के गौरवशाली परम्परा को बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग नहीं लगाने की भी अपील की गई। इसके अलावे विधि व्यवस्था को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं लोगो के साथ चर्चा भी की गई। सभी को होली की शुभकामना देते हुए बैठक का समापन हुआ। समापन पर उपस्थित लोगो ने एक दुसरे को अबीर का तिलक लगाकर होली की शुभकामना दी। मौके पर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामना दी। मौके पर बीडीओ समीर रनियर खलखो, सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.