प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- सांगीपुर स्थित गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सांसद ने कहा है कि होली हमारी राष्ट्रीयता तथा आपसी सौहार्द के संदेश देती है। लोगों का एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहना और सामूहिक विकास की भावना भी हमारी विशिष्ट पहचान है। प्रेम और सौहार्द हमारी सबसे बडी राष्ट्रीय शक्ति है। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. विजयश्री सोना रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संयोजन डॉ. अमिताभ शुक्ल एवं पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर बाजार में भी लोगों से मुलाकात कर स्वयं तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से होली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.