चंदौली, मार्च 9 -- शहाबगंज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की रविवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाला नहीं,बल्कि समाज का आईना होता है। समाज के निर्माण और नई पीढ़ी को सही दिशा देने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों के बीच सहयोग,संवेदना और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन रही है। इसमें सह संयोजक निठोहर सत्यार्थी, संरक्षक विरेंद्र यादव,कमलेश साहनी,आनंद गुप्ता, मृत्युंजय यादव,देवन्त मौर्य,मुकेश चौबे,निशा चौरसिया,सीमा सिंह, अवधेश सोनकर,मु. वकील आदि उपस्थित थे। संचालन धनंजय सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...