दरभंगा, मार्च 15 -- लहेरियासराय। दरभंगा न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र, डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से 1181 मामलों का निपटारा हुआ। प्रधान जिला जज श्री मिश्र ने कहा कि आप लोग दूर से आये हैं, मैं चाहता हूं कि कुछ लेकर जाएं। लोक अदालत में नि:शुल्क अल्प समय में वर्षों से लंबित मामलों के निष्पादन का आपसी समझौते के आधार पर समाप्त करने का अवसर है। उन्होंने बैंक वालों से कहा कि हृदय को ढीला करें जिससे कि मामला सुगम तरीके से निष्पादन हो तथा लोगों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि दो कदम तुम चलो दो कदम हम चलें तथा मामला समाप्त कराएं।डीएम कौशल कुमार ने कहा कि यह आपकी अदालत है। आप लोगों के लिए आयोजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.