रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा। वार्ड 16 में सड़क से संबंधित वार्डवासियों के बीच चल रहे आपसी विवाद का समाधान रविवार को आपसी सहमति के साथ कर लिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एसडीएम तुषार सैनी ने सभी पक्षों को सुनकर समाधान निकाला। वार्डवासियों ने निर्णय का समर्थन किया। यहां सभासद निशा देवी, विजय, भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय पिलखवाल, गणेश ठुकराठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...