कुशीनगर, जून 24 -- पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक दम्पत्ति के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इसमें प्रार्थना पत्र के आधार पर दम्पत्ति को परिवार परामर्श केंद्र कुशीनगर में बुलाया गया था। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर उत्पन्न मनमुटाव के कारण विगत 15 वर्षों से अलग रह रहे थे। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही सुमन पाण्डेय, रीमा व साधना आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- तीन दंपति साथ रहने को हुए राजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...