देहरादून, जुलाई 2 -- नई टिहरी। टिहरी जिले में मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया। जिसमें प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के आपसी समन्वय से आपदा में राहत,बचाव कार्य किया जा सकता है। वीरवार को आपदा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एडीएम शैलेंद्र नेगी ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान भूस्खलन,बादल फटने और बाढ़ जैसी आपदा की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, लोनिवि, विद्युत,जल संस्थान, नगर निकाय, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर मॉक ड्रिल की उन्होंने बताया कि आपदा की काल्पनिक स्थिति...