रामगढ़, जून 1 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड स्थित जेंडर रिसोर्स सेंटर में होन्हे गांव के एक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद एवं घरेलू हिंसा मामले का आपसी सहमति के आधार पर सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। गरिमा केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी बातचीत, समझौता व सामाजिक समन्वय के माध्यम से समझौता कराया गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों को परिवार की महत्ता, आपसी विश्वास, सम्मान एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जीवन यापन करने की सलाह दी गई। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा और तनाव से दूर रहकर परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिल-जुलकर रहने का आग्रह किया गया। मौके पर दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विवाद चिंता का विष...