रुडकी, फरवरी 27 -- लक्सर। होली व रमजान पर्व को लेकर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रायसी में बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस समय रमजान का महीना चल रहा है। वहीं दूसरी ओर अगले दिनों में होली पर्व भी नजदीक आ रहा है। इसे लेकर कोतवाली पुलिस ने रायसी में चौपाल आयोजित की। इस मौक़े पर एसएसआई नितिन चौहान ने कहा कि सभी व्यक्ति अपने धर्म के हिसाब से त्यौहारों को मनाए। किसी को एक-दूसरे के त्यौहार में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...