सासाराम, फरवरी 7 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के र तनपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र की रतनपट्टी गांव में निर्मल सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह के बीच आपसी विवाद में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमे निर्मल सिंह की पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में कराया गया। मामले को लेकर घायल महिला के बयान पर गांव के ही शैलेंद्र सिंह सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...