सहरसा, सितम्बर 1 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में छह वर्षीय बालक प्रियांशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय मुखिया, मुन्ना मुखिया और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर बालक की हत्या की गई थी। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। सिमरीबख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को मीडिया को बताया कि 21 अगस्त को सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष को प्रियांशु कुमार की मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विक्रम सिह...