खगडि़या, मार्च 30 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में रविवार को पुराने विवाद में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक क़ो घायल कर दिया गया। घायल युवक स्थानीय बड़ी लगार गांव निवासी पंकज कुमार यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राहुल अपने दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए हथियार से लैस बैठा युवक ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर गोली चला दी, जो गोली राहुल के सीने में लगी। गोली के लगते ही युवक जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुन गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से घायल युवक क़ो उठाकर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। मौक़े पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्राथमिक उचार बाद घायल युवक की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। घायल युवक...