छपरा, फरवरी 26 -- फोटो गोली लगने से घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज करते मेडिकल टीम छपरा, हमारे संवाददाताl शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरि नारायण छपरा गांव की बताई जा रही है। गोली लगने से जख्मी युवक को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। हरि नारायण छपरा गांव में पूर्व से चल रहे किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.