आपसी विवाद में युवक की पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 5 -- चकमेहसी (समस्तीपुर), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में शनिवार देर शाम आपसी विवाद और बदले की भावना को लेकर एक युवक की लाठी, डंडे, बांस और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेलसंडी पंचायत के वार्ड 6 निवासी सोहन सहनी के पुत्र प्रवीण सहनी उर्फ परविंदर सहनी (22) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की भाभी राजनंदनी कुमारी ने थाने में आवेदन देकर 14 लोगों को नामजद किया है। जानकारी के अनुसार, बेलसंडी गांव में 10 दिन पहले दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बाइक सवार जख्मी हो गया था। घायल के इलाज के लिए पैसे देने की बात को लेकर प्रवीण का कुछ लोगों से विवाद और मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.