नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में आपसी विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया, जिन्होंने पहले युवक का पीछा किया और फिर उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया। मंडावली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य अहम सुराग बरामद कर लिए हैं। आरोपी के दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, मंडावली थाने को शाम करीब 7:54 बजे घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वारदातस्थल, ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची। वहां गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक की पहचान 22 वर्षीय वंश डेढ़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उ...