खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भदास दक्षिणी के वार्ड संख्या-14 में सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे गोली मारकर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृत युवक भदास दक्षिणी गांव के वार्ड संख्या-14 के रहने वाले मो. समीद के 25 वर्षीय पुत्र मो. आजाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम में वह भागलपुर से आया था। दवा की खरीदारी करने के लिए घर के निकट स्थित चौक पर गया था। दवा की खरीदारी करने के बाद वह वापस घर आ ही रहा था कि चौक व घर के बीच हाईस्कूल के बगल वाली गली में पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीछे से सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृत युवक के परिवार के परिजनों ने कुछ माह पहले जमीन को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पह...