साहिबगंज, जुलाई 15 -- राजमहल। राधानगर थाना क्षेत्र के जंगल पाड़ा गांव में बीते रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां-बेटी घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जंगली पाड़ा निवासी लालबानू बीवी (55) और उसकी पुत्री हनिफा बीवी (30) का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दोनों मां बेटी बुरी तरह घायल हो गई । जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लगाया गया ।जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.