औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- औरंगाबाद प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दो महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शिवपूजन राम, रामजी राम, बलिराम राम, पतिराम राम, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी और विनेश राम शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब विनेश राम के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर शौच कर दिया, जिस पर कहासुनी हुई और सफाई की बात भी कही गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने गांव वालों को एकत्र कर आवेश में ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घटना में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं, हालांकि उनसे संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। दो घायलों की ह...