सासाराम, अप्रैल 27 -- दिनारा। नटवार थाना क्षेत्र के नटवार खुर्द गांव में रविवार रात आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी उसी गांव संपूर्णानंद चौबे बताए जाते हैं। जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया। जख्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर दो नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.