सीवान, फरवरी 18 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में भाई-बहन सब तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी जितेंद्र तिवारी की पुत्री जिया तिवारी व पुत्र शिवम कुमार तिवारी के अलावा काशीनाथ तिवारी की पत्नी कमलावती देवी शामिल है। तीनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...