बांका, मार्च 17 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने नीली कुमार को लाठी, रॉड और खंती से मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने जब उसकी बहन काजल कुमारी, मन नीलू देवी, मौसेरा भाई मनोज कुमार और चाची इंदु देवी आए तो आरोपियों ने उन सबको भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस संबंध में निलेश कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही नीतीश कुमार यादव, गुलशन कुमार, गोरेलाल यादव और रीता देवी पर मारपीट कर जख्मी करने और सोने का चेन एवम् मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर आरोपी नीतीश कुमार य...