मुजफ्फरपुर, मई 23 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी के दिघरा में आपसी विवाद में मारपीट कर पिता-पुत्र का सिर फोड़ दिया गया। इस संबंध में सूरज कुमार ने एफआईआर कराई है। इसमें रोहित, नितेश और राकेश ठाकुर समेत अन्य को आरोपित बनाया है।एफआईआर में पीड़ित ने बताया कि वह मनियारी से लौट कर घर पहुंचा तो देखा कि सभी आरोपित उनकी मां के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने विरोध किया तो सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने गए पिता का भी सिर फोड़ दिया। आरोपितों ने उनकी मां के गले से ढोलना और सोने का टिकिया छीन लिया। आसपास के लोगों के जुटने पर उन लोगों की जान बची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...