आरा, मार्च 5 -- -आरा नगर थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह हुई घटना -मारपीट व फायरिंग का वीडियो वायरल, घटनास्थल से पुलिस को मिले तीन खोखा -जख्मी वार्ड पार्षद पुत्र के बयान तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से अंधाधुंध फायरिंग भी कर दी गयी। करीब पांच राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। घटनास्थल से तीन खोखे भी मिले हैं। मारपीट के दौरान ईंट हमले में स्थानीय वार्ड पार्षद के पुत्र जख्मी हो गये। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। जख्मी रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर 28 निवासी पिंटू खान उर्फ जुलकरनैन अहमद है। उनकी मां सदिका खातून वार्ड नंबर 28 की वार्ड पार्षद हैं। इस पूरी घटना का व...