साहिबगंज, अप्रैल 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के हरे राम टोला के सोम बाड़ी हाटपाड़ा में बुधवार व गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक संजय मंडल (41) व जानकी मंडल (27) का पड़ोसी आधीन मंडल (50)के साथ आपसी विवाद में कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक जा पहुंची। इस घटना में तीन लोग घायल हो गये। तीनों घायलों को उसके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल लाया। वहां डॉक्टर कुमार सौरभ ने तीनों घायलों का इलाज किया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...