बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- आपसी विवाद में मारपीट, युवक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छत पर गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेंहुस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुई। घायल की पहचान गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में घायल चंदन ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा मारपीट की गयी है। घटना की शिकायत पुलिस से की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...