गिरडीह, जून 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के असको गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र क्रमशः सदानंद राय एवं विवेक कुमार राय घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार राय 27 को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को वे लोग अपने घर के पास थे। इसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले को लेकर थाने में दिया गया आवेदन जिसमें वे लोग जख्मी हो गए। बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी व...