अररिया, मार्च 5 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में पलासी गांव के कन्हैया भगत, कचमोह गांव की लीला देवी, मायानंद मंडल, पीपरा बिजवार के बालेश्वर मंडल, रंभा देवी, प्रतिमा कुमारी, अरविंद यादव, संगोरा के मोहम्मद रईस व मोहम्मद तालिब शामिल हैं। सभी घायलोंं को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक जहांगीर आलम बताया कि सभी पीड़ितों का प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...