लखीसराय, मार्च 3 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर के वार्ड संख्या 18 में सोमवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का समुचित उपचार किया गया। घायलों की पहचान वार्ड 18 निवासी गणेश राम के पुत्र सन्नी कुमार तथा रामजी राम के पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।जानकारी अनुसार विवाद के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई। दिव्यांग सन्नी कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिन पर चिकित्सकों ने कई टांके लगाए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल ठाकुर ने बताया कि सन्नी कुमार के सिर में गंभीर जख्म था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध...