मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- साहेबगंज। नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 रामपुर असली गांव में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी 50 वर्षीया प्रभावती देवी, 22 वर्षीया काजल कुमारी तथा 35 वर्षीया सविता देवी का सीएचसी में इलाज कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं हो चल सका है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...