सासाराम, मार्च 15 -- सासाराम। करवंदिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार की है। करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में करवंदिया के अनुज कुमार उर्फ सोनू, वजीरगंज के दिलीप कुमार सिंह, बांसा के संतोष कुमार, बांसा के ही राजेश चौधरी, संतोष कुमार पासवान, अमरातालाब के दिलीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...