बांका, मार्च 15 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने आशुतोष पंडित के घर में घुसकर लाठी, रॉड और खंती से उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने जब उसकी मां शांति देवी आई तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। ज़ख्मी आशुतोष पंडित को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में आशुतोष पंडित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही सरदयाल पंडित, बबलू पंडित, संदीप कुमार और ममता देवी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...