सुल्तानपुर, मार्च 17 -- कादीपुर। आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक महिला को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई। पीड़िता ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पीड़िता ऊषा कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव की निवासी है। उसने बताया कि सोमवार की सुबह विपक्षी उनके घर पर आए और गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी डंडे एवं लात घुसो से मारा पीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़िता की सोमवार दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही संतोष, अमर बहादुर, हीरा, जैसू एवम सोनी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.