लखीमपुरखीरी, मई 10 -- लखीमपुर। मितौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सलाहपुर गांव में भूमि विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दबंगों द्वारा एक बालक की लाठी-डंडों से पिटाई का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्ष आमने-सामने हैं। इस बीच, एक पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर अचानक दूसरे पक्ष के एक बालक पर हमला कर देते हैं। डंडा लगते ही बालक जमीन पर गिर पड़ता है और उसके मुंह से खून निकलने लगता है। हमलावर पक्ष वीडियो में चिल्लाते हुए कह रहा है कि चौकी पर फैसला हुआ था, उसे क्यों नहीं मानते। यह भी पढ़ें- ददायरा में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल यह संकेत देता है कि विवाद पहले से ही पुलिस की जानकारी में था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात तो कही है, लेकिन घायल बालक का अभी तक मे...