हाथरस, मार्च 6 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव नारई में बुधवार दोपहर आपसी विवाद के बाद एक युवक पर देसी तमंचे से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र दिवाकर निवासी गाँव नारई के खेत पर लगे समर पानी का मोटर पंप के कुछ बोल्ट चोरी हो गए थे। आरोप है कि पास के गांव बाडी का एक युवक ये बोल्ट खोलकर ले गया था। जब सुरेंद्र दिवाकर बोल्ट वापस लेने के लिए गांव बाडी निवासी युवक के पास पहुंचे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फायर कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने दो फायर किए जिनमें से एक सुरेंद्र दिवाकर के चेहरे की ओर किया गया। जिसमें गोली के छर्रे सुरेंद्र के चेहर...